फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमल के रेशों से बनाए फाइल कवर, गते व कैरी बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के सूरज आजीविका समूह कंडियालगांव ने स्वरोजगार की दिशा में नई पहल की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से समूह की महिलाओं ने भीमल के रेशों, कॉटन और गत्ता से कैरी बैग, फाइल कवर, फोल्डर, नोट पैड ट्रायल के तौर पर बनाया है। अगर बनाए जा रहे सामान के पर्याप्त खरीदार मिल जाते हैं, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बड़ा जरिया बन सकता है।
विज्ञापन

कंडियालगांव में एक व्यक्ति ने भीमल के रेशों, कॉटन और गत्ते से उपयोगी समान बनाने के लिए करीब 40 लाख की लागत से तीन चार साल पहले मशीनें लगाई गईं थी, लेकिन तैयार किए गए सामान के खरीदार न मिलने से प्लांट बंद हो गया। अब सूरज आजीविका समूह ने एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के सहयोग से प्लांट से फिर से कैरी बैग, फाइल कवर, फोल्डर, नोट पैड बनाने शुरू कर दिए है। समूह ने प्लांट लगाने वाले व्यक्ति से अनुबंध किया है कि वह सामान से होने वाले लाभ का 20 फीसदी लाभ प्लांट के मालिक को देंगे और 80 फीसदी स्वयं, सामग्री पर क्रय कर आजीविका बढ़ाएंगे। समूह आसपास के अन्य समूह से भीमल के रेशे, कॉटन और गत्ता खरीदकर सामग्री तैयार करेगा। एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर समान को बाजार उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग भी उनकी मदद करेगा। यदि महिलाओं की यह पहल रंग लाई, तो आने वाले दिनों में स्वरोजगार की दिशा में बेहतर कदम हो सकता है। एनआरएलएम के ब्लाक प्रबंधक अजीत सिंह नैनवाल ने बताया कि ट्रायल में महिलाओं ने कई शानदार सामग्री बनाई है। एक सप्ताह के अंदर विधिवत रूप से सामग्री बनाने का काम शुरू हो जाएगा। सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि रोजगार की दिशा में यह अच्छी पहल है। बताया कि समूह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल विकास विभाग से पांच सौ फाइल और प्रत्येक ब्लाक को तीन-तीन सौ फाइल कवर समूह से खरीदने को कहा गया है। इसके लिए समूह को ऑडर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें