नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड में देने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने पर कांग्रेसियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, याकूब सिद्धिकी, दर्शनी रावत और ममता उनियाल ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं के संबंध में सीएम से मिलकर अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला अस्पताल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट को पीपीपी मोड में संचालित करने को दिया था, लेकिन अस्पताल पहले की तरह रेफर सेंटर बनकर रह गया है। बताया कि बुधवार को अधिवक्ता दिनेश मैठाणी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं मिले। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डा. मनोज वर्मा का कहना है कि अधिवक्ता दिनेश मैठाणी का शव जिला अस्पताल में बुधवार शाम पांच बजे के बाद लाया गया था। इस समय पोस्टमार्टम भी नहीं होता है।