फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग पर फिर गहरा पेट्रोल का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर चंबा, लंबगांव, घनसाली, पीपलडाली, भागीरथीपुरम और नई टिहरी में पेट्रोल का संकट गहरा गया है। नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बाधित होने से टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिन से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिसका खामियाजा तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर कुमारखेड़ा के समीप बीते दिन यातायात के लिए बाधित हो गया था, जिससे जिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई है। चंबा, लंबगांव, घनसाली, पीपलडाली चारधाम यात्रा के मुख्य मार्ग हैं। यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं होने से चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल के लिए लोगों ने नई टिहरी से चंबा, बीपुरम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश का कहना है कि नरेंद्रनगर कुमारखेड़ा में सड़क बंद होने से पेट्रोल डीजल का टैंकर नहीं आ रहे हैं। वहां पर छह टैंकर बुधवार सुबह से ही खड़े हैं। कुमारखेड़ा से एक पेट्रोल का टैंकर देवप्रयाग मलेथा होकर घनसाली के लिए भेज दिया गया है। मार्ग खुलते ही अन्य टैंकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें