फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं खुला श्रीदेव सुमन विवि का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की कार्यप्रणाली से गुस्साए छात्रों ने तीसरे दिन भी विवि नहीं खुलने दिया। उन्होंने विवि गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मुख्य गेट पर ताला लगाने से कोई कर्मचारी अंदर प्रवेश नहीं कर पाया, जिससे कर्मचारियों और छात्रों के बीच कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने परीक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को ही गेट के अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस टिहरी में खोलने, देहरादून स्थित कैंप कार्यालय बंद करने, नौकरी में स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता देने सहित कई मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने श्रीदेव सुमन विवि के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी तालाबंदी कर धरना जारी रखा। जिससे विवि के अधिकारी और कर्मचारी गेट के बाहर ही खड़े रहे। बाद में एसडीएम रजा अब्बास ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया, तो छात्रों ने परीक्षा विभाग से जुडे़ कर्मियों को ही अंदर जाने दिया। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर रावत ने कहा कि विवि के कुलपति ने दो साल पूर्व टिहरी में कैंपस खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन मामला आज तक फाइलों में कैद है। एसआरटी परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण और छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए विवि में प्रोफेसनल कोर्सेज शुरू किए जाने चाहिए। तालाबंदी करने वालों में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत, प्रशांत उनियाल, जयेंद्र रावत, साहिल सजवाण, रजत रावत, अमन आदि थे। इधर प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि 18 तारीख को कुलपति की उपस्थिति में छात्रों के साथ वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें