फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का मांगों को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार कर जिला मुख्यालय स्थित संघ भवन में बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई। कहा कि सरकार ने नायब तहसीलदार सेवा नियमावली में संशोधन कर संग्रह अमीन के लिए छह फीसदी कोटा आरक्षित किया है, जिससे राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक को पदोन्नति में नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द नियमावली को निरस्त कर पूर्व की भांति पदोन्नति देने की मांग की। इस मौके पर रमेशचंद्र बहुगुणा, मोहन लाल अंजवाल, प्रमेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र पंवार, मुरारीलाल नौटियाल, राजेंद्र गुनसोला, देवेंद्र थपलियाल, सूरदास गडोई, विजयकृष्ण सकलानी, सरोजनी बहुगुणा, प्रभा सकलानी, पूनम राणा, प्रकाश रावत, रविंद्र नाथ, नारायण पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें