नई टिहरी। घंडियाल देवता के मेले और सामूहिक हरियाली पूजन को लेकर आयोजित तैयारी बैठक में समिति का गठन किया गया। बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए सभी ग्रामीण अपना सहयोग करें। गजा में आयोजित क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक में घंडियाल देवता मेले को भव्य बनाने पर जोर दिया गया। बताया कि चार से 12 जून तक हर दिन मंदिर में हरियाली और पूजा पाठ होगा। 10 जून को देवता की डोली हरिद्वार जाएगी। 11 जून को हरिद्वार से डोली स्नान कर ऋषिकेश में कुछ देर भक्तों के दर्शन के लिए कुछ देर रुककर शाम को गजा पहुंचेगी।
12 जून को हरियाली पूजन के साथ भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। बताया कि पूर्व भांति इस बार भी सभी गांव के ग्रामीण बढ़ चढ़कर मेले में प्रतिभाग कर धार्मिक कार्य को सफल बनाएं। बैठक में मेले को सफलता के लिए समिति का गठन किया गया। बुर सिंह रावत संयोजक, विनोद बिजल्वाण अध्यक्ष, दिनेश प्रसाद उनियाल सचिव, साब सिंह चौहान उपाध्यक्ष, मान सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, सोहनलाल जोशी उपसचिव, टंखी सिंह नेगी संरक्षक, मनजीत सिंह, दयाल सिंह, राजेश गैरोला, ज्ञान सिंह रावत, हुकम सिंह को सदस्य चुना गया है। इस मौके पर विजय प्रकाश बिजल्वाण, हिमांशु बिजल्वाण, बुद्धि सिंह रावत, गजेंद्र खाती, अरविंद उनियाल, राजेंद्र खाती, कमल सिंह, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।