फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई की दसवीं की परीक्षा में चंबा कार्मल स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड की 12वीं और 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। चंबा स्थित कार्मल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े। आयुष अवस्थी ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के छात्र अंशुल बहुगुणा ने 94 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप किया है। छात्र-छात्राओं की शानदार उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जैसे ही घोषित हुआ छात्र-छात्राओं के चेहरे सफलता से खासे उत्साहित दिखे। कॉर्मल स्कूल चंबा के प्रधानाचार्य सज्जी ने बताया कि स्कूल में कक्षा 10 में सभी 82 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। 17 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के प्रबंधक फादर सोजन, प्रधानाचार्य सिस्टर एन्सी, विक्रम कठैत ने बताया कि कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग में 54 और वाणिज्य वर्ग में 18 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर परीक्षा में अंशुल बहुगुणा ने 94 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। वहीं 10वीं की परीक्षा में सभी 97 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। अनुष्का रघुवंशी ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ दसवीं में स्कूल टॉप किया है। ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल बीपुरम के प्रिंसिपल दान्या जीस और फादर जोशे ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में सभी 18 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रशांत राणा ने स्कूल में टॉप स्थान पाया है। वहीं माउंट कार्मल क्रिश्चिएन एकेडमी नरेंद्रनगर में 26 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी थी और सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें