नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्व. धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से निबंध लेखन, क्विज, सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का प्राचार्य डा. जानकी पंवार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निरंतर गतिविधियां होने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता के निबंध लेखन में सलोनी प्रथम, महिमा द्वितीय, रोहित तृतीय रहे। क्वीज में सलोनी बिष्ट पहले, अमित बलूनी दूसरे, पंकज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में अमन थापा पहले, अंजलि भारती द्वितीय, सलोनी तृतीय रही। इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. पारुल मिश्रा, डा. शैलजा रावत, डा. सपना कश्यप, डा. गुड्डी चमोली, डा. सुधारानी, डा. नताशा, डा. सृचना सचदेवा, डा. चंद्रा टी नौटियाल आदि मौजूद थे।