फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में बोटिंग को आ रहे पर्यटकों के लिए नहीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। मैदानी क्षेत्रों में जैसे-जैसे गर्मी की तपिश बढ़ रही है, वैसे-वैसे पर्यटक पहाड़ की ओर रुख कर रहे हैं। नए पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित हो रही टिहरी बांध की झील में भी तीन-चार सालों से गर्मी में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए झील क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। यहां पर शौचालय, पेयजल की सुविधा से लेकर नए बोटिंग प्वाइंट नहीं है। स्थानीय होटल, ढाबा संचालन भी पर्यटकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में प्रत्येक दिन पांच सौ से लेकर एक हजार पर्यटक बोटिंग का आनंद लेने आ रहे हैं, लेकिन दूर-दराज से आ रहे पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं है। टाड़ा (टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) ने दो साल पहले पानी के लिए आरओ, मोबाइल शौचालय खरीदा था, लेकिन एक साल से खराब पड़ा है। इसके साथ ही टाड़ा ने करीब 60 से अधिक विभिन्न तरह की बोटों के लाइसेंस तो जारी कर दिए, लेकिन बोट संचालन के लिए पर्याप्त जेटी उपलब्ध नहीं करवाई। वर्तमान में केवल 40 बोटों के लिए ही जेटी की व्यवस्था है, जबकि अन्य बोटों के लिए यह सुविधा नही है। बोट संचालक लंबे समय से जेटी लगाने और नए बोट प्वाइंट बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। बोट संचालकों से लाइसेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। साथ ही झील क्षेत्र में कई लोगों ने अपने ढाबे खोले हैं, लेकिन ढाबे संचालक पानी बोतल से लेकर अन्य खाद्य वस्तुओं के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार का कहना है कि जिम्मेदारी है कि वह सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। लंबे समय से बोटिंग के लिए जेटी से लेकर प्वाइंट बनाने की मांग भी अधर में है। तिवाडगांव के समीप नया बोटिंग प्वाइंट बनाया जाए। टाड़ा के अपर मुख्य कार्याधिकारी अजयवीर सिंह का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भ्रमण किया गया था। पालिका को मोबाइल टॉयलेट की मरम्मत के निर्देश दिए गए है। पानी के लिए टीएचडीसी से टैंकर उपलब्ध करवाने को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें