फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सेंदुल गांव में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित महिलाओं का शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय पर गुस्सा फूट पड़ा। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर महिलाओं ने ईई का घेराव किया। विभागीय अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। बाद में ईई ने 24 घंटे के अंतर्गत पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंदुल गांव की महिलाएं नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय पहुंची। वहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कहा एक सप्ताह से गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। दो किमी दूर बालगंगा से उन्हें पानी ढोना पड़ रहा है। कहा शिकायत दर्ज करने के बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के लिए गांव में नहीं पहुंचे। बाद में उन्होंने ईई अभिषेक वर्मा का घेराव किया और उन्हें समस्या से अवगत कराया। कहा पानी की सप्लाई बंद होने से बच्चों और उनका पूरा समय बालगंगा नदी से पानी ढोने में बीत रहा है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ईई वर्मा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंतर्गत पानी की नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। तब जाकर महिलाएं मानी। प्रदर्शनकारियों में निर्मला देवी, रेखा देवी, पूर्णा देवी, सतेश्वरी देवी, सीता देवी, अरुणा देवी, रुकमणी व शोभा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें