फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो और रूद्रा बैंड ने छात्रों का मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम में आयोजित दो दिवसीय टेक्निकल एवं कल्चरल फेस्ट (सीजीक-2019) का फैशन शो और रूद्रा दा बैंड की शानदार प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। रूद्रा बैैंड की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं झूमने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

टीएचडीसी आईएचईटी भागीरथीपुरम में सेवा-टीएचडीसी, मैकफरी, सेट्पा, टीक्यूप के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय सीजीक फेस्ट की समापन संध्या में छात्र-छात्राओं ने कई शानदार प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने फैशन में रंग विरंगे परिधान पहनकर रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। फैशन शो में अरुष और पूजा ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इसके बाद रूद्रा दा बैंड के कलाकारों ने भोले शंकर की आराधना से लेकर कई तरह के डायलॉग, फिल्म कलाकारों की आवाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने सीजीक का समापन करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर समन्वयक समीर वर्मा की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के मनोरंजन के साथ ही बौद्धिक क्षमताओं में भी वृद्धि होती है। इस मौके पर महेश कुमार, अनुपषी जौहरी, वैशाली, मंदीप गुलेरिया, गरिमा चौधरी, श्रीजा गैरोला, आशीष जोशी, नंदीता कोहली, प्रज्ञा बलूनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें