फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीक में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिक संस्थान भागीरथीपुरम में दो दिवसीय आयोजित टेक्निकल एवं कल्चरल फेस्ट (सीजीक-2019) में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। छात्रों ने रोबो रेस, टेक क्विज ट्रेजर हंट, फेस पेंटिंग, फैशन शो आदि में बेहतर प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


टीएचडीसी आईएचईटी में आयोजित सीजीक-2019 का मुख्य अतिथि सेवा-टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक अमरदीप ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में अधिकाधिक छात्रों से प्रतिभाग करना चाहिए। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि छात्रों को अनुशासित रहकर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए शिक्षकों की सराहना की।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ऑटोकेड और ब्रिज डिजाइनिंग की प्रतियोगिता में अब्दुल गफ्फर प्रथम, दिलकश आलम द्वितीय रहे। मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस की मैक्पजल, लोजिका, ग्रफिका, रोबोमेनिया आदि प्रतियोगिता में सौरभ वर्मा, वैभव खंडूड़ी, शशि भूषण, हर्षित पंत ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, फैशन शो आदि में भी बेहतर प्रस्तुति दी। इस मौके पर टीएचडीसी के सीनियर मैनेजर एके वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक समीर वर्मा, महेश कुमार, अनुपषी जौहरी, वैशाली, मंदीप गुलेरिया, गरिमा चौधरी, श्रीजा गैरोला, आशीष जोशी, नंदीता कोहली आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें