फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से फाइलों में कैद है नई पेयजल लाइन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। भेंटी और मजियाणी गांव की नई पेयजल लाइन का प्रस्ताव छह माह से फाइलों में कैद होकर रह गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही गांवों में पानी का संकट शुरू हो गया है। दोनों गांवों में निवासरत लोगों को इन दिनों पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हैंडपंपों से पानी ढोकर ग्रामीण किसी तरह से अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन मवेशियों के लिए पानी ढोना ग्रामीणों के सामने चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के भेंटी गांव में 130 और मजियाणी गांव में 60 परिवार निवासरत हैं। वर्ष 2010-11 में नगुन-भवान मोटर मार्ग निर्माण से गांव की एकल पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। समस्या को देखते हुए जल संस्थान की ओर से गांव में दो हैंडपंप लगाए गए, लेकिन गर्मियों में हैंडपंप से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। प्रत्येक साल मई-जून में टैंकरों से गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों की मांग पर जल निगम चंबा ने बीते नवंबर माह में भेंटी और मजियाणी गांव के लिए नई पेयजल लाइन का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो फाइलों में ही कैद होकर रह गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी उनियाल, ग्राम प्रधान बिजला देवी, महावीर प्रसाद उनियाल, गरीब दास का कहना है कि गांव में पानी की सुविधा न होने से उन्हें अपने पशु औने-पौने दामों पर बेचने पड़ रहे हैं।

भेंटी और मजियाणी गांव के लिए चमणगड्डा गदेरे से नई पेयजल लाइन बनाने के लिए शासन को 84 लाख 25 हजार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 10 किमी नई पेयजल लाइन बनानी प्रस्तावित की गई है। उम्मीद है कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद शासन से अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक कुमार, ईई जल निगम चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें