फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में अनुपस्थित रहे 61 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/टिहरी। उत्तराखंड पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केेंद्रों में आयोजित हुई, दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1248 अभ्यर्थियों में से 1158 अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स हेतु प्रवेश परीक्षा दी। वहीं टिहरी में 569 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं कुल 1727 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट, राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर और श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल श्रीनगर में उत्तराखंड पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के प्रधानाचार्य एसए सिद्धिकी ने बताया कि प्रथम पाली में इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट में पंजीकृत 300 परीक्षार्थियों में 274, गुरु राम राय में पंजीकृत 300 में से 283 और पॉलीटेक्निक संस्थान में पंजीकृत 302 में से 279 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें एकमात्र केंद्र पॉलीटेक्नीक में पंजीकृत 346 में 24 अनुपस्थित रहे।
नई टिहरी। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2019 जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा से 61 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो पाली में संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें डिप्लोमा इन फार्मेसी में 252 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। नौ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे, जबकि इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पंजीकृत 568 में से 516 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 52 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आरपी यादव ने बताया कि दो केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें