राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में एकल और सामूहिक नृत्य, वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा. सतपाल सिंह साहनी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों का हुनर निखरता है। इस दौरान हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में रोहिणी रांगड़ प्रथम, भारती द्वितीय और राहुल बेनीवाल तृतीय रहे। रंगोली में रेखा प्रथम और सोनम द्वितीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम और सिमरन द्वितीय रही।
सामूहिक सामान्य ज्ञान में धीरज एंड टीम प्रथम और विपुल की टीम द्वितीय और सिमरन की टीम तृतीय रही। एकल नृत्य में अंबिका प्रथम, अंकिता द्वितीय और निकिता तृतीय रही। कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता कैंतुरा ने किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष विपुल सिंह, डा. पंकज पांडे, डा. अनिल कटियार, डा. संदीप कश्यप, डा. राजेश सिंह, डा. कुंवर सिंह, डा. शशिबाला, डा. मंजीत सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. प्रवेश, डा. जान मोहम्मद, डा. गीता, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष ममता, विजय और राहुल आदि मौजूद थे।