फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में होगी श्रीदेव सुमन वर वि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से पीएचडी करने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। विवि ने जून में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विवि की शोध परीक्षा समिति ने पीजी कक्षाएं संचालित करने वाले कालेजों को ही शोध सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यूजीसी के प्रावधानों के मुताबिक पीएचडी कराने की व्यवस्था एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि काफी पहले लागू कर चुका है। अभी तक श्रीदेव सुमन विवि में पीएचडी करने की सुविधा नहीं होने के कारण युवाओं को डिग्री शिक्षक बनने के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब श्रीदेव सुमन विवि से पीएचडी की उम्मीद बांधे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विवि ने शैक्षिक सत्र 2019-20 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विवि की शोध परीक्षा समिति ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर अहम निर्णय ले लिए हैं। समिति ने जून में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को राहत देने के लिए गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों में अपना परीक्षा केंद्र बनाएगी। समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि विवि उन कॉलेजों को ही रिसर्च सेंटर बनाएगा, जहां पर पीजी कोर्स संचालित हैं। पीएचडी की सीटों के आवंटन को लेकर आरक्षण को देखा जा रहा है। इसके बाद ही सीटों की सही संख्या का पता चल सकेगा। कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने शोध परीक्षा समिति की बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय युवाओं को डिग्री शिक्षक बनने की राह प्रशस्त करने के लिए विवि ने पीएचडी शुरू करने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। जून में प्रवेश परीक्षा आयोजित करायी जाएगी। परीक्षार्थियों की सहूलियत को देखते हुए गढ़वाल मंडल के सभी सात जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें