फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के दौरान बरते सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज ढुंगीधार में किशोरी स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित की गई। डॉक्टर से अन्य विशेषज्ञों ने किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए बालिकाओं को भी आगे आने पर जोर दिया। इस दौरान छात्राओं ने डाक्टर से परामर्श लेकर कई जानकारियां भी साझा की।
विज्ञापन

जीआईसी ढुंगीधार में प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित अमर उजाला अपराजिता गोष्ठी में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। स्वास्थ्य विभाग की डा. रीना सिंह ने कहा कि वर्तमान में जंक फूड का प्रचलन बढ़ रहा है। कहा कि लगातार जंक फूड लेने से कई तरह की बीमारियां हो जाती है। उन्होंने संतुलित आहार लेने, खेलकूद, व्यायाम करने पर जोर दिया। उन्होंने किशोरावस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव के दौरान होने वाली गतिविधियों को परिजनों से लेकर दोस्तों को बतानी चाहिए। उन्होंने माहवारी के दौरान सेनेटरी नैपकीन का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने धूम्रपान, शराब अन्य तरह के नशे के दुष्परिणाम को गिनाते हुए इसका विरोध करने को कहा। मातली रावत ने बताया कि किशोरियां स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए निशुल्क हेल्पलाइन 104 पर कॉल कर समाधान पा सकती है। कहा कि सबसे पहले बालिकाओं को तनाव मुक्त रहना चाहिए। इसके लिए निरंतर पुस्तकों का अध्ययन, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियां करनी चाहिए। शिक्षक चक्रपणी श्रीयाल ने अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए सामाजिक बदलाव के लिए कड़ा कदम बताया। इस मौके पर शिक्षक सीपी भद्री, आनंद सजवाण, सुरेश रावत, एमएल शाह, मंगली रावत, जेपी डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें