फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर : बदरीविशाल के अभिषेक को सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल

Thu, 25 Apr 2019 09:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

श्री बदरीनाथ भगवान की गाड़ू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के बाद राज दरबार से शुरू हो गई। दरबार में महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह और राजकुमारी श्रीजा सहित कई सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल पिरोया। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों ने धार्मिक रस्मों के साथ गाड़ू घड़ा लेकर श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। ऋषिकेश चेला चैतराम धर्मशाला में रात्रि विश्राम के बाद 25 अप्रैल को यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई को ब्रह्म मुहूर्त में 4.15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


राजदरबार में पूजा अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं ने श्री बदरीनाथ भगवान के अभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद गाड़ू घड़ा यात्रा के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का आगाज हो गया। गाड़ू घड़ा लेकर डिमरी पंचायत समिति के लोग ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार 25 अप्रैल को गाड़ू घड़ा यात्रा ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेगी। वहां डालमिया धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेगी। 26 अप्रैल को सुबह पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के बाद यात्रा श्रीनगर से कर्णप्रयाग होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगी। छह मई तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा सात मई को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ और आठ मई को बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। नौ मई को पांडुकेश्वर से धाम पहुंचेगी और 10 मई को सुबह 4.15 बजे पूजा-पाठ के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल 25 अप्रैल बृहस्पतिवार को सुबह 11.30 बजे गाड़ू घड़ा के दर्शन के लिए ऋषिकेश चेला चैतराम धर्मशाला पहुंचेंगे। गाड़ू घड़ा यात्रा में मंदिर समिति के सदस्य अरुण मैठाणी, श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, राजपुरोहित हेतराम थपलियाल, संपूर्णानंद जोशी, हरीश गौड़, सुरेश डिमरी, हरीश डिमरी, भास्कर डिमरी, रविग्राम पाखी पंचायत अध्यक्ष ज्योतिष डिमरी, डिम्मर उम्मटा पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें