नरेंद्रनगर (टिहरी)। थाना पुलिस ने 15 अप्रैल से गायब एक युवक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। उपनिरीक्षक सदानंद पोखरियाल ने बताया कि नरेंद्रनगर राजस्व कालोनी निवासी राहुल पिवहाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 15 अप्रैल को उसका भाई आशीष देहरादून शादी में शामिल होने गया था, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है, काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उप निरीक्षक और कांस्टेबल प्रवेश पालीवाल ने तहरीर के आधार पर एसओजी से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा की तलाश शुरू कर युवक को छतरपुर चड्डा फार्म हाउस सुल्तानपुर दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।