फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलीजेंस स्मार्ट कम्युनिकेशन से करवाया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं को इंटेलीजेंस कंप्यूटिंग एंड स्मार्ट कम्युनिकेशन की नई तकनीकियों से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम में आयोजित इंटेलीजेंस कंप्यूटिंग एंड स्मार्ट कम्युनिकेशन (आईसीएससी) का डीआरडीओ मुुंबई के सेवानिवृत्त प्रो. एसके ठाकुर, वीजेटीआई मुंबई की प्रो. अनला अनिरुद्ध पंडित ने समापन किया। उन्होंने भारत में शोध की आवश्यकताओं, संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। देश, विदेश से आए करीब 350 शोधकर्ताओं ने प्रो. अशरफ सामरहा, प्रो. प्रिय रंजन, प्रो. रुद्र शंकरधर, प्रो. मनीष दीक्षित, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. नीरज गुप्ता, प्रो. अनीता गहलोत, प्रो. कुसुमा, प्रो. रतनेश तिवारी, प्रो. सुधा अरोरा, प्रो. सामंतरे, प्रो. निखिल, प्रो. एपी मित्तल के सम्मुख कम्युनिकेशन के विभिन्न विषयों पर शोध पत्रों का प्रस्तुतिकरण दिया। 50 शोधपत्र इंटरनेट के माध्यम से देश, विदेश से प्रस्तुत किए गए। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सम्मेलन के कोर्डिनेटर महेश कुमार अगरवारिया, सह कोर्डिनेटर विवेक कुमार, मनदीप गुलेरिआ, डा. सुमीत कुमार, ज्योति प्रकाश सेमवाल, आशीष जोशी, नंदिता कोहली, वैशाली कंसल, अमित कुमार, हरेंद्र मेहरा आदि मौजूद थे। संचालन डा. ऋचा बिजल्वाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें