फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचक नामावली के कार्य का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली संशोधन कार्य में न लगाने की मांग की है। उन्होंने 22 अप्रैल से शुरू हो रहे नामावली के कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जिला शिक्षाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि छात्रों की घटती संख्या के चलते कई स्कूल बंद हो रहे है, जिसको देखते हुए प्रत्येक स्कूल में छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। विभागीय स्तर पर अधिकाधिक बच्चों को प्रवेश स्कूल में दिलाने को शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में सभी शिक्षक छात्रों की संख्या बढ़ाने के निरंतर प्रयास कर रहे है, लेकिन इस बीच त्रिस्तरीय निर्वाचक नामावली संशोधन के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी देने उचित नही है। बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम से लेकर कोर्ट ने भी शिक्षकों को इस कार्य से दूर रखने के आदेश दिए है। संघ के जिलाध्यक्ष जगवीर खरोला, मंत्री किशोर सजवाण ने बताया कि शासन-प्रशासन से शिक्षकों को निर्वाचक नामावली के कार्य से दूर रखने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी, कि 23 अप्रैल से शुरू हो रहे नामावली के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें