फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट निर्माण के नाम पर चल रहे अवैध खनन प्रशासन ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बिना अनुमति के चुरेड़ा में बालगंगा नदी से रेत और पत्थरों का अवैध खनन तहसील प्रशासन ने रोक दिया है। बालगंगा नदी किनारे शवदाह घाट निर्माण के नाम पर पिछले कई दिनों से खनन कारोबारी रेत और पत्थर निकाल रहे थे। तहसील प्रशासन ने रेत और पत्थरों की ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई से इनकार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन का कारोबार प्रशासन की मिलीभगत से ही चल रहा था। तहसीलदार ने बताया कि चुरेड़ा में हुए खनन की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जा रही है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घनसाली तहसील के अंतर्गत चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर चुरेड़ा में बालगंगा नदी से पिछले कई दिनों से रेत और पत्थरों के अवैध खनन का खेल चल रहा था। जेसीबी से रेत और पत्थर निकालकर चोरी छुपे ग्रामीण क्षेत्रों सप्लाई की जा रही थी। 16 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने अवैध खनन की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया है।
बुधवार को घनसाली तहसीलदार जगत सिंह धनोला राजस्व उप निरीक्षक के साथ चुरेड़ा पहुंचे। वहां चल रहे खनन को तहसील प्रशासन ने बंद करवा दिया है। तहसीलदार ने बताया कि खनन को लेकर चानी के प्रधान किशन सिंह रावत और गुनसोला हाइड्रो प्रोजेक्ट के कर्मियों से पूछताछ की गई। प्रधान ने बताया कि बालगंगा नदी किनारे शवदाह घाट निर्माण होना है। शवदाह घाट निर्माण और रेत, बजरी और पत्थर उठान के लिए ग्रामसभा की ओर से तहसील प्रशासन को पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की अनुमति मिले बिना घाट निर्माण और रेत तथा पत्थरों के खनन को तहसील प्रशासन ने रोक दिया है। तहसीलदार ने बताया कि अब तक हुए खनन की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी जा रही है। एसडीएम के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें