चंबा(टिहरी)। राजकीय बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। उन्होंने गढ़वाली, जौनसारी, कुमांऊनी, हिंदी और पंजाब गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। स्कूल की क्रीड़ा और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का टीएचडीसी इंडिया के अपर महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) वीर सिंह और खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सिविल सेवा परीक्षा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, जन संपर्क सहित हर क्षेत्र में बालिकाएं सफलता के झंडे गाड़ रहीं हैं। प्रधानाचार्य अंजली चंदोला ने वर्षभर के गतिविधियां, नए सत्र की योजना से अवगत कराया। इससे पूर्व छात्राओं ने नंदादेवी राजरात, नंदादेवी की झांकी, हमारा पहाड़ छोटा-मोटा बुग्याल झुमैलो, फ्यूंलड़ियां त्वै देखी क, दुर्गा भवानी, कमली बांद, हिप-हिप हुर्रे, पंजाबी तड़का आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर कुलदीप पुंडीर, वीरेंद्र पुंडीर, अनीता कोठारी, कविता, दीपिका, शिखा, रीना, सीमा आदि मौजूद थे।