फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ से सुधरेगी भंडारकी-विकोल सड़क की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले भंडारकी-विकोल मोटर मार्ग की सेहत आठ करोड़ की लागत से सुधरेगी। 10 साल इंतजार के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को अब भंडारकी-विकोल सड़क पर सुगम सफर करने की उम्मीद जग गई है। जून से सड़क पर चौड़ीकरण, डामरीकरण और नाली निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

ल्वाणी, गाफर, बनस्यूल, भंडारकी, कस्तल, गैर, लोलदी, क्यार, तेलवाडी और विकोल आदि गांवों में निवासरत लोगों को यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए वर्ष 2008-09 में भंडारकी से विकोल तक 12 किमी सड़क का निर्माण किया गया था। हल्का वाहन मोटर मार्ग का डामरीकरण न होने से सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। संकरी सड़क होने के चलते लोगों को जीप-टैक्सियों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की मांग पर सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण और नाली निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने बीते अगस्त माह में 8 करोड़ की धनराशि जारी की थी।
बीते नवंबर में सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार द्वारा निविदा शर्तों को पूरा न कर पाने के कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया था। टेंडर निरस्त होने पर लोगों के हाथ मायूसी लगी थी। अब टेंडर की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कस्तल के प्रधान प्रेमलाल भट्ट, रोबिन पंवार का कहना है कि सड़क पर डामरीकण शुरू होने से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


भंडारकी-विकोल मोटर मार्ग का डामरीकरण, चौड़ीकरण और नाली निर्माण के लिए टेंडर हो चुका। जून से कार्य शुरू किया जाना है। 8 करोड़ की लागत से नया निर्माण कार्य शुरू होना है।
विज्ञापन

-नीतिन कुमार, जेई, पीएमजीएसवाई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें