फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमियाला बाजार में एक घंटे के जाम ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चारधाम यात्रा के मुख्य केंद्र चमियाला बाजार में एक घंटे जाम लगने से लोगों को परेशानियां से जूझना पड़ा। बाजार में ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आई तो वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने स्वयं ही जाम खुलवाया। लोगों ने प्रशासन से बाजार में नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बालगंगा घाटी की पांच पट्टियों और चारधाम यात्रा के मुख्य बाजार चमियाला में सड़क के दोनों ओर खड़े आड़े तिरछे वाहनों के कारण शुक्रवार सुबह 11 बजे से 12 बजे जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को एक घंटे तक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बाजार में ट्रैफिक पुलिस न होने के कारण वाहन चालकों और व्यापारियों ने खुद ही जाम खुल पाया। व्यापारी मनोज सिंह, धन सिंह, अब्बल सिंह आदि ने कहा कि बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी शासन-प्रशासन जाम से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं कर रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत का कहना है कि फोर्स व होमगार्ड के जवान चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण दिक्कतें आई हैं। चुनाव ड्यूटी के बाद व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें