लंबगांव (टिहरी)। भेलुंता-देवल मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर खेतों में जा गिरी। इसमें वाहन चालक सहित तीन लोग चोटिल हो गए। शुक्रवार अपराह्न टाटा सूमो भेलुंता से लंबगांव जा रही थी। इस बीच भेलुंता के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा।
इस दुर्घटना में वाहन चालक राकेश, सिद्धराम जोशी, इंद्रमणि जोशी सभी भेंलुता गांव निवासी चोटिल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगावं में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। ब्यूरो