फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में पांच लाख 4067 मतदाता डालेगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों पर 927 पोलिंग बूथों पर पांच लाख 4 हजार 67 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें युवा मतदाताओं (18 से 30 के आयु वर्ग) की संख्या सर्वाधिक दो लाख 35 हजार 605 है। महिला मतदाता 2,44,670 और पुरुष मतदाता 2,59,396 हैं। इनमें एक मतदाता थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। 8 हजार 352 युवा पहली बार मतदाता बने हैं। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 92 हजार 225 और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 79 हजार 514 मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सोनिका ने बताया कि सभी 927 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है। जिले में शतायु मतदाताओं की संख्या 27 हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष और उससे ऊपर है। दिव्यांग और शतायु मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए एनसीसी, एनएसएस, एनवाईके के स्वयं सेवकों की मदद ली जाएगी। जिले को 95 सेक्टर और 22 जोन में बांटा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें