जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार में आयोजित जनसभा में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है। कांग्रेस ने टिहरी की जनता के साथ हमेशा विश्वासघात किया है। टिहरी बांध विस्थापितों का पानी और सीवर टैक्स माफ करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और ऑल वेदर परियोजना शुरू हुई। जनसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं पहुंच पाए। मनुज्येंद्र शाह ने कहा कि राज परिवार को हमेशा टिहरी की जनता की चिंता रहती है। टिहरी जिले की प्रभारी कुसुम कंडवाल ने कहा कि किसानों के कल्याण को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई है। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, बेबी असवाल, अनीता कंडियाल, उदय रावत, रवि सेमवाल, विक्रम कठैत, रागिनी भट्ट, बालकृष्ण भट्ट आदि उपस्थित रहे।