फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षों में टिहरी लोस क्षेत्र में नहीं हुआ विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। टिहरी संसदीय क्षेत्र इन पांच वर्षों में कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए है। कहा कि बांध प्रभावितों का पुनर्वास, डोबरा-चांठी पुल, लोहारी नागपाला जल विद्युत परियोजना का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब परिवारों को एक साल में 72 हजार की आर्थिकी सहायता दी जाएगी। कहा कि मोदी सरकार पांच साल में हर मोर्च पर विफल रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, शांति भट्ट, राजेश्वर पैन्यूली, विजय गुनसोला, धनीलाल शाह, प्रवीन भंडारी, आकाश कृषाली, याकूब सिद्धिकी, देवेंद्र नौडियाल, महावीर उनियाल, दर्शनी रावत, विजयलक्ष्मी थलवाल, आशा रावत आदि मौजूद थे। वहीं, चंबा में हुई जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें