फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजार्ड इलेवन के नाम रहा क्रिकेट लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। टिहरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग का खिताब विजार्ड इलेवन क्लब के नाम रहा। विजार्ड की टीम ने दमखम दिखाते हुए फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी श्रीकोट को दो विकेट से हराकर विजेता बना।
विज्ञापन

पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट लीग फाइनल मैच फ्यूचर क्लब और विजार्ड इलेवन के बीच खेला गया। फ्यूचर क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 34 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट रही, जिसमें दीपक नेगी ने 55 और अभिषेक गुसाईं ने 44 बनाए। जवाब में उतरी विजार्ड इलेवन ने 28 ओवर में 180 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। टीम की ओर से रवि शर्मा ने 47, सूरज रौतेला ने 47 रनों का योगदान दिया। फ्यूचर क्लब के अभिनव भट्ट, राहुल कुमार ने तीन-तीन, रवि ने दो विकेट लिए। इवेलन के अभिषेक कंडारी ने तीन विकेट लिए। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल, सीएम रतूड़ी ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफी भेंट की। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सचिव राजवीर भंडारी, यशपाल सजवाण, विजयपाल रावत, नीतिन कुलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें