फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियां स्थानीय मुद्दों पर भी अपना एजेंडा तय करे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चुनाव के समय दिखने वाले नेता जी जनता के बीच लोक लुभावना भाषण देकर लोगों की समस्या सुने बगैर चले जाते हैं, जिससे जमीनी स्तर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। लोकसभा चुनाव में पार्टियों के घोषणा पत्र में राष्ट्रीय स्तर के साथ ही स्थानीय मुद्दे भी शामिल किए जाने चाहिए। आज स्थिति यह है कि राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी जाति के आधार पर तय करने लगे हैं। वक्ताओं ने अमर उजाला संवाद में पलायन और बेरोजगारी जैसी कई स्थानीय समस्याओं पर बेबाकी से अपनी बात कही है।
विज्ञापन

टिहरी लोकसभा में टिहरी बांध से बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावित लोगों के लिए गठित हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं की जा रही है। रोजगार नीति नहीं बनाने से युवा वर्ग तंगहाली में जीवन यापन कर रहा है। यहां एक वेडिंग प्वाइंट में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में इस तरह वक्ताओं ने क्षेत्र की कई समस्याएं उठाते हुए कहा कि किसी भी विकास योजना के लिए प्रस्ताव मांगे जाते हैं, लेकिन शराब की दुकान बगैर किसी प्रस्ताव के ही खोल दी जाती है। संवाद में कमल सिंह महर, सीपी डबराल, सुंदरलाल उनियाल, विक्रम बिष्ट, नरोत्तम जखमोला, कुंवर सिंह सजवाण, दिनेश प्रसाद बडोनी, जगदीश प्रसाद डबराल, सीताराम भट्ट और मुनिराम बिजल्वाण आदि ने विचार रखे।

पार्टियों के अंदर भी लोकतंत्र होना चाहिए। हाईकमान से प्रत्याशी थोपने की प्रथा समाप्त हो। चुनाव निशान की जगह मतदाताओं के सामने प्रत्याशी का चेहरा होना चाहिए।
विज्ञापन

- सुशील बहुगुणा, रानीचौरी।

प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो जनता के बीच रहकर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाए। किसानों की दशा सुधारने के लिए ग्राम स्तर पर समस्याओं का निदान करने के प्रयास किए जाए।
- भगवान चंद रमोला, नई टिहरी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बने। सरकार न्यूनतम वेतन तय करे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर संविदा व उपनल के बजाए स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखी जाए।
- योगेंद्र सिंह नेगी, नई टिहरी।

रोजगार बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे इंस्टीट्यूट और फैक्ट्रियां स्थापित की जाए। जमीन प्रतिकर वितरण में आ रही समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर किए जाए।
विज्ञापन

- कर्ण डोभाल, नई टिहरी।


जनता का घोषणा पत्र
- पहाड़ को पर्यावरण संरक्षण का आर्थिक पैकेज मिले।
- हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशें लागू कर बांध प्रभावितों को सुविधा दें।
- युवाओं के लिए रोजगार गारंटी की नीति बनाएं।
- नई टिहरी शहर में शुद्ध जलापूर्ति के लिए नई योजना बनाएं।
- खेती को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवरों से निजात दिलाने की ठोस नीति बने।
- चार धाम यात्रा का रूट वाया नई टिहरी से करें।
- नई टिहरी में पर्यटन स्थल विकसित करें।
- पहाड़ी क्षेत्रों में औद्यानिकी और वानिकी को बढ़ावा दें।
- गरीब परिवारों के लिए सस्ते गल्ले का राशन कोटा बढ़ाया जाए।
- रोजगार बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी फैक्ट्रियां स्थापित की जाएं।
- पार्टियां स्थानीय मुद्दों पर भी अपना एजेंडा तय करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें