नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में रोजगार कौशल कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को संवाद शैली, व्यक्तित्व विकास, मॉक इंटरव्यू, टीम मैनेजमेंट, ड्रेस मैनेजमेंट, इंटर स्किल, ग्रुप डिस्क्शन, टीम वर्क के गुर सिखाए गए।
भागीरथीपुरम में आयोजित पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला का समापन हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि रोजगार प्राप्त करने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संवाद शैली, व्यक्तित्व कला का बहुत अहम योगदान होता है। विशेषज्ञ मेलरॉय डिसोजा ने इंटरव्यू के कक्ष में प्रवेश, परिचय के तौर तरिके, ड्रेस मैनेजमेंट, मॉक इंटरव्यू, टीम मैनेजमेंट, इंटर स्किल, ग्रुप डिस्क्शन, टीम वर्क के गुर से लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार के संभावनाओं से अवगत कराया। विशेषज्ञ डा. अनुभा, डा. अमित जोशी ने छात्रों को कई जानकारी दी। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट आफिसर मनदीप गुलेरिया ने कहा कि छात्रों को रोजगार के लिए खुद को तैयार करना होगा।