फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह के आदेश पर जिलाधिकारी सोनिका ने समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया को पूर्व समाज कल्याण अधिकारी कांतिराम जोशी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गबन की सात लाख 420 रुपये धनराशि की वसूली भी करने को कहा गया है।
शासन के निर्देश पर सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की थी। जांच में पाया गया था कि वर्ष 2010-11 से 2012-13 में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी कांतिराम जोशी ने शिविर आयोजन में शासन के नियमों का पालन नहीं किया। व्यय की गई सात लाख 420 रुपये की धनराशि का ब्योरा भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सोनिका ने बताया कि शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गबन की गई धनराशि की वसूली के भी आदेश जारी कर दिए गए है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि शनिवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें