फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले के 94 बूथों पर मतदान का होगा लाइव टेलीकास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के 94 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग के मध्यम से मतदान का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इन बूथों पर वेब कास्टिंग की सुविधा मुहैया करवाने के लिए चिह्नित केंद्रों पर बूथ ऑपरेटर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए वेब कैमरा, डिवाइस, डोंगल आदि की सुविधा बूथ आपरेटरों को निर्वाचन आयोग उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल 927 मतदेय स्थल हैं, जिसमें से 94 बूथों पर निर्वाचन आयोग वोटिंग का वेब कास्टिंग करवाएगा। निर्वाचन विभाग ने देवप्रयाग विधानसभा के 20, प्रतापनगर, धनोल्टी के 18-18, घनसाली के 16 और टिहरी, नरेंद्रनगर के 11-11 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग के लिए चिह्नित किया है। डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल और बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक बीएस नेगी ने बूथ ऑपरेटरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर एलीगेंज कंपनी के अमित कुमार और निशांत ने बताया कि बूथ की सही तस्वीर सेट करने के बाद वेब कास्टिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें