नई टिहरी। लोकसभा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के नियमों, व्यय अनुवीक्षण, सिंगल विंडों सिस्टम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति आदि की जानकारी दी।
विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ भटगांई ने कहा कि कोई भी दल, व्यक्ति आदर्श आचार संहिता नियमों का उल्लंघन न करने को कहा। बताया कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में पांच प्रेक्षक पहुंच गए हैं। सीडीओ ने बताया कि बैठक, जुलूस, रैली आदि निकालने से पूर्व सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति अवश्य ली जाए। इस मौके पर भाजपा के डा. जेपी बहुगुणा, भाकपा के जयप्रकाश पांडेय, माकपा के जगमोहन रांगड़, बसपा के सुशील पांडेय आदि मौजूद थे।