फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग/थत्यूड़। ग्राम सभा मरोड़ा और राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। मतदाताओं और छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मरोड़ा में बीएलओ मदन मोहन सेमवाल के नेतृत्व में मतदाताओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। इधर, थत्यूड़ महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जानने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 कॉल करे। इस मौके पर प्राचार्य डा. सतपाल सहानी, संदीप कश्यप, जान मोहम्मद, डा. अखिल गुप्ता, डा. गीता, डा. शशिबाला उनियाल, छात्र संघ अध्यक्ष विपुल रांगड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की भूमिका की जानकारी दी गई। जागरूकता गोष्ठी का खंड विकास अधिकारी विम्मी जोशी ने शुभारंभ किया। प्राचार्य डा. जानकी पंवार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर डा. सृचना सचदेवा, डा. ईरा सिंह, डा. आराधना, डा. नूपुर गर्ग, डा. विक्रम सिंह, डा. संजय कुमार, सुधा रानी, चंद्रा थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें