नई टिहरी। हिमालयन एजूकेशन एंड एनवायरमेंट डेवलपमेंट सोसायटी और हिमालय पर्वतीय विकास समिति ने प्रतापनगर और भिलंगना के कई गांव में विजन 20-20 के तहत महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता और ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन का पांच पांच दिन का प्रशिक्षण दिया।
जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से एनवायरमेंट डेवलपमेंट सोसायटी ने प्रतापनगर के मोटणा, चौधार, जणगी, भौगा, गुदड़ी में ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन से निपटने की जानकारी। मास्टर ट्रेनर विपिन ममगांई, नवीन नेगी ने प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग से की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष राकेश पेटवाल ने बताया कि ग्रामीणों को आपदा की प्राथमिक जानकारी होने के कारण जानमाल की हानि से बचा जा सकता है। दूसरी ओर हिमालय पर्वतीय विकास समिति मोलनो, पौखाल, स्यालकुंड, पडागली, बनचूरी, इंद्रोला, जखन्याली आदि गांव में ग्रामीणों को पांच-पांच दिन और स्कूलों में छात्रों को एक-एक दिन का आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। संस्था के अध्यक्ष अरविंद उनियाल ने बताया कि ग्रामीणों को आग, भूकंप, भूस्खलन, 108 स्वास्थ्य सेवा, प्राथमिक उपचार समेत अन्य जानकारी गई है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर सुधीर बहुगुणा, संजीत पंवार, चंदन उनियाल, सूरज पंवार आदि मौजूद थे।