फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के कुंडी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतका के पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
कुंडी गांव में 23 मार्च को राजेश की पत्नी रुचि (27) का शव घर के अंदर लोहे की कुंडी पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला था। सौंप गांव निवासी मृतका के पिता विजय लाह शाह ने बेटी की हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी। राजस्व पुलिस विनयखाल को सौंपी गई तहरीर में मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ दामाद, सास, ससुर, दो ननदें, दो देवरों ने 22 मार्च की रात को मारपीट की थी। हत्या कर शव को रस्सी पर टांगा गया। दहेज के लिए भी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक कामेश्वर प्रसाद भट्ट ने बताया कि मृतका के पिता विजय लाल की तहरीर के आधार पर उसके पति राजेश, सास सोनी, ससुर लक्ष्मी लाल, देवर सुरेश, राजीव, ननद अनिता और सुनीता के खिलाफ दहेज के लिए हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच साल पहले रुचि की शादी हुई थी। वह अपने पीछे चार साल का एक बेटा और दो साल की एक बेटी छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें