फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से निष्कासित लोगों की दुबारा नहीं होगी वापसी

विज्ञापन
political - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले निष्कासित लोगों को लोकसभा चुनाव में पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी में वापसी के लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद हैं। पार्टी संगठन और सीएम को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। कहा लोकसभा का चुनाव भाजपा विकास कार्यों के मुद्दे पर लड़ेगी। प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विधायक नेगी ने कहा कि विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव में कुछ लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया था। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव प्रचार करने और चुनाव लड़ने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन ऐसे लोग अब लोकसभा चुनाव में फिर से पार्टी में शामिल होने के लिए जोड़तोड़ में लगे हुए हैं, लेकिन पार्टी से विश्वासघात करने वाले लोगों को अब किसी भी दशा में पार्टी में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सरकार के दो साल के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा के 36 गांवों को सड़क से जोड़ा गया है। राज्य सेक्टर में 47 करोड़ की सड़कें स्वीकृत की गई। पत्रकार वार्ता में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, दिनेश सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, गोपीराम चमोली, हरिकृष्ण लांबा, राकेश लांबा, डा.जेपी बहुगुणा, गीता नेगी, कुसुम चौहान, सीपी चंद, राजेश, विजय कठैत, उदय रावत, नरेश नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें