फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कोटी गांव के लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आग, बाढ़ व भूकंप सहित कई प्रकार की आपदाओं से बचने की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन

खाड़ी क्षेत्र के कोटी गांव में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लोक कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने भूकंप, बाढ़ व आग जैसी आपदाओं से बचने के बारे में बताया। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत में ग्रामीणों को विविध प्रकार की आपदाओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षक विकास पंवार ने बताया कि किस तरह भूकंप व बाढ़ जैसी आपदा आने पर जनहानि को कम किया जा सकता है। समिति के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सबसे जरूरी होता है कि कम समय में राहत बचाव का काम शुरू किया जाए। उन्होंने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं, भूकंप, आगजनी और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और अपनी जान बचाने के उपाए बताए। इस मौके पर विनोद गुसाईं, विमला देवी, आशा देवी, प्यारा देवी, मंजू देवी, मीना, उमेश व गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें