फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च से लापता युवक का नही लग पाया सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गजा तहसील के गौंसारी गांव से दो मार्च को दुकान के लिए निकले युवक का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से युवक को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गौसारी गांव के रतन सिंह चौहान (44) पुत्र चंदन सिंह की गजा बाजार में मसाला चक्की है, साथ ही एलआईसी एजेंट का भी वह काम करता था। रोज की तरह वह दो मार्च को सुबह 10 बजे घर से दुकान के लिए चला गया, लेकिन शाम को उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास से लेकर नाते, रिश्तेदारों के यहां फोन कर रतन सिंह के गायब होने की जानकारी दी। तीन मार्च को रतन सिंह के भाई महावीर सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक चौकी गजा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ग्राम प्रधान मान सिंह चौहान समेत गजा के व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से लापता युवक को ढूंढने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि लापता युवक को खोजने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें