फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताई संविधान की विशेषता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित आओ जाने अपना संविधान पर दो दिवसीय गोष्ठी का समापन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कर्तव्य निष्ठ होकर अपना कार्य कर सामाजिक जागरूकता की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को डायट प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने गोष्ठी का समापन करते हुए प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार, नीति निदेशक तत्व, नागरिकता, पंचायती राज व्यवस्था, संविधान सभा का गठन, कैबिनेट मिशन आदि की जानकारी दी। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार महीपाल नेगी ने नागरिकों के कर्तव्य और समाज उनकी भूमिका से लेकर संविधान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। वक्ता जसवंत बंगारी ने नागरिकों के अधिकारों, लोकतंत्र में मतदान महत्व और सभी को मतदान करने पर जोर दिया। इस मौके पर अंजना सजवाण, डा. वीर सिंह रावत, नरेश कुमाईं, देवेंद्र भंडारी, कुलवीर भंडारी, कैलाश डंगवाल, राजेंद्र बड़ोनी, सुषमा महर, मीनाक्षी त्यागी, डा. सुमन नेगी, विनीता सुयाल, निर्मला सिंह, शुभराल नेगी, प्रमोद कुमार, जितेंद्र राणा, सत्येश्वर मालगुड़ी, नरेंद्र गुप्ता, आरती बिष्ट, मदन सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें