फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। हैडी बैंड से सेम गांव तक सड़क निर्माण निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को सेम और धनसाणी गांव के लोगों की बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने सड़क का जल्द निर्माण नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शशी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने अपना दुख दर्द बयां किया। कहा सड़क के अभाव में उन्हें चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को सड़क तक पहुंचाने के दौरान खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक दशक से वे सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। 1200 की आबादी वाले दोनों गांव के लोगों को बाजार से पीठ पर खाद्य सामग्री और रसोई गैस ढोने को मजबूर होना पड़ता है।
वक्ताओं ने कहा कि 2003-04 दोनों गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए हैडी बैंड से सेम गांव तक पांच किमी की स्वीकृति मिली थी, लेकिन सर्वे के बाद सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया। बैठक में सुशीला देवी, गब्बर सिंह विजय रावत, हुकम सिंह, युद्धवीर सिंह, अब्बल दास, इंद्र लाल, उर्मिला, भादी देवी, दीपा देवी, राजुली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सेम, धनसाणी गांव तक सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2003 में प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। पांच किमी सड़क निर्माण का सर्वे कर वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

-एनएल वर्मा, ईई, लोनिवि घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें