फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता अंजन श्रीवास्तव पहुंचे नैनबाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को नैनबाग पहुंचकर यहां की खूबसूरती को नजदीक से निहारा। अभिनेता श्रीवास्तव को अपने बीच पाकर लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

वर्ष 1989 में राज बब्बर की फिल्म ‘महादेव’, 2002 में सलमान खान की फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ में मुख्यमंत्री का किरदार और 1998 में चाइना गेट फिल्म में फौजी डीके पांडेय की भूमिका निभाने वाले अंजन श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को नैनबाग पहुंचे। स्थानीय निवासी गीता राम बिजल्वाण ने बताया कि सुबह के समय श्रीवास्तव अन्य कलाकारों के साथ नैनबाग बाजार में रुके हुए थे। वे एक एटीएम की ओर जा रहे थे, तभी वहां मौजूद बैंक कर्मचारी सुभाष ने उन्हें पहचान लिया। कुछ ही देर बाद अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। अभिनेता अंजन ने बताया कि उनकी टीम एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तरकाशी के जखोल गांव जा रही है। इस दौरान उनके साथ आए अन्य कलाकारों ने नैनबाग के एक होटल में चाय की चुसकियां भी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें