फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत ने हटाई प्रचार सामग्री

विज्ञापन
postar - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता का पालन करने के उद्देश्य से जिला पंचायत ग्रामीण बाजारों में लगी प्रचार सामग्री हटाया। उन्होंने बिना अनुमति के पोस्टर बैनर न लगाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के कार्याधिकारी हिमांशु कफटियाल, कर अधिकारी सतीश बिजल्वाण के नेतृत्व में कर्मियों ने रजाखेत, पिपलडाली, टिपरी, सावली, खाडी, जाजल, शिवपुरी, तपोवन, लक्ष्मण झूला, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों में लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग से लेकर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित समस्त प्रचार-सामग्री हटाई। उन्होंने लोगों से आदर्श आचार संहिता पालन करने और मतदान को जागरूक किया।
देवाल। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र से पोस्टर बैनर हटवाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजस्व कर्मियों जयकृत सिंह, चंद्र सिंह बुटोला, नीरज पुरोहित की टीम ने देवाल बाजार में लगे पोस्टर व बैनर हटवाए। उन्होंने लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़कोट। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्रशासन द्वारा पूरे नगर क्षेत्र से राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर आदि प्रचार सामग्री हटाई गई। मंगलवार को राजस्व उप निरीक्षक हिम्मत सिंह असवाल व पालिका के सफाई निरीक्षक जयानंद सेमवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से आचार संहिता का अनुपालन करने एवं सरकारी संपत्ति पर राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर आदि नहीं लगाने की अपील की। उन्होंने निजी भवनों पर प्रचार सामग्री लगाने से पूर्व भवन स्वामी की अनुमति लेने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर अशोक कुमार, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें