फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करवाए जाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन ने लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने सभी थानों और तहसीलों को अपने-अपने क्षेत्र के शस्त्र जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। टिहरी जिले में पांच हजार 188 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं।
चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न करवाने और आचार संहिता का पालन करवाने के उद्देश्य से लाइसेंसी शस्त्र जमा करवाए जाने शुरू हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश है कि चुनाव संपन्न होने तक किसी भी व्यक्ति के पास हथियार नहीं होने चाहिए। टिहरी जिले में अपराधों की संख्या भी अन्य जनपदों की अपेक्षा कम है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि चुनाव के दौरान शस्त्र जमा कराए जाएंगे। सोमवार से शस्त्र सत्यापन की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी लाइसेंसधारियों को लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक जिले में सभी लाइसेंसी हथियार जमा रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें