फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानसू-ग्वाड-पस्सी-बुडोगी सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
road - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। सड़क सुविधा से वंचित चंबा ब्लॉक के ज्ञानसू, ग्वाड, पस्सी और बुडोगी गांव के लोगों को एक साल के अंतर्गत सड़क की सौगात मिल जाएगी। तीन करोड़ की लागत से बनने वाली 5.25 किमी लंबी ज्ञानसू-ग्वाड-पस्सी-बुडोगी सड़क का निर्माण विधिवत शुरू हो गया है।
बुडोगी में विधायक धन सिंह नेगी ने सड़क मार्ग का शिलान्यास किया। कहा कि बुडोगी गांव को पर्यटन का हब बनाया जाएगा। होम स्टे योजना के तहत गांव के खंडहर घरों को आबाद किया जाएगा। सारज्यूला क्षेत्र में कृषि, वानिकी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। अपर पांगर और चवालखेत को भी जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान त्रैपन सिंह चौहान ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में अब तक ग्वाड और पस्सी गांव लोगों को तीन से चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती थी। सड़क निर्माण होने से दोनों गांव भी विकास की मुख्य धारा में जुड़ जाएंगे। इस मौके पर उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीणों को स्प्रे मशीन, कीट नाशक दवाइयां और बीज का वितरण भी किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, किशोर सिंह नेगी, हितेश चौहान, रविंद्र सेमवाल, उदय रावत, वीरेंद्र सिंह सजवाण, रघुवीर सिंह चौहान, भूपेंद्र चौहान, विक्रम कठैत, उद्यान निरीक्षक रतन सिंह शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें