फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब पीने से बीमार तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में देशी शराब पीने से बीमार एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। शराब पीने से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।
सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में सोमवार को शिवरात्रि के दिन कुछ लोगों ने देशी शराब पी थी। उसके बाद चार लोगों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। शराब पीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हरि सिंह पुत्र रतन सिंह ने बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। देशी शराब पीने से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अस्पताल में भर्ती जय सिंह पुत्र मदन सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रधान जुपल सिंह ने बताया कि हरि सिंह को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें गांव ले आए थे। जहां उन्होंने बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शराब पीने से बीमार जय सिंह का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ को सौंपी जांच
नई टिहरी। सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में देशी शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस-प्रशासन ने सत्यों चौकी प्रभारी और क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शराब पीने से हुई मौत के मामले में सीओ टिहरी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है। सीओ की जांच में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें