फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली और मेंहदी के माध्यम से बताई वोट की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की। रंगोली में आरती, नंदिता, नीलम, प्रीति और मेहंदी में शिवानी, स्वराजी प्रथम रही।
विज्ञापन

पीजी कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदाता की महत्व को समझाया। कहा कि हर व्यक्ति को अपना वोट कर राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। रंगोली में आरती, नंदिता, नीलम, प्रीति प्रथम, मनीषा, नीतू, सुनीता, पूजा द्वितीय, शिवानी, काजल, सविता, सिमरन तृतीय रही। मेहंदी में शिवानी, स्वराजी पहले, मनीषा, नीतू दूसरे, प्रीति पुरषोड़ा, प्रीति भट्ट तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर निर्वाचन क्लब के नोडल अधिकारी डा. संजीव नेगी, डा. अजय उनियाल, डा. सीएस नेगी, डा. पीसी पैन्यूली, डा. विजय नेगी, डा. पुष्पा पंवार, डा. कविता काला, डा. भारती, डा. आरती खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें