चंबा (टिहरी)। प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए रामपुर गांव में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों को आग, बाढ़, भूकंप सहित कई प्रकार की आपदाओं से बचने की जानकारी दी गई।
मंगलवार को खाड़ी क्षेत्र के रामपुर गांव में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लोक कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि आपदाएं कभी बता कर नहीं आतीं, इनसे बचाव के लिए हमेशा तैयार रहना जरूरी है। समिति के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि किसी भी आपात की स्थिति में सबसे पहले राहत बचाव का काम शुरू किया जाना चाहिए। इस मौके पर आशा देवी, प्यारा देवी, बीना देवी, होशियार सिंह, कुंदन सिंह, संगीता देवी, मंजू देवी, दीपा आदि मौजूद थे।